Home छत्तीसगढ़ चायवाला बना रायगढ़ का नया महापौर, जीवर्धन बने भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार के पायलट, 34 हजार मतों से जीत

चायवाला बना रायगढ़ का नया महापौर, जीवर्धन बने भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार के पायलट, 34 हजार मतों से जीत

by P. R. Rajak
0 comment


Raigarh News: चायवाला रायगढ़ नगरनिगम का महापौर बन गया, भाजपा के जीवर्धन चौहान रायगढ़ नगरनिगम के महापौर निर्वाचित हुए हैं। केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा ने जिस तरह छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज कर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनाई। ठीक उसी तरह रायगढ़ के नगरनिगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी जीवर्धन चौहान ने शानदार जीत दर्ज कर ट्रिपल इंजन की सरकार बना कर इतिहास रच दिया। भाजपा ने चायवाले जीवर्धन चौहान को महापौर का प्रत्याशी बनाकर रायगढ़ में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने और सिर्फ विकास की राजनीति करने का दावा किया,जिस पर जनता ने मुहर लगा दी। चायवाले जीवर्धन चौहान ने ऐतिहासिक मतों से जीत दर्ज कर जनता का विश्वास जीत लिया है।

रायगढ़ नगर निगम चुनाव में भाजपा के महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान 56311 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी जानकी काटजू को 34365 मतों से परास्त किया है। इस तरह रायगढ़ नगरनिगम में भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार का मार्ग प्रशस्त हो गया है। बताया जाता है कि नगर निगम चुनाव में भाजपा ने रायगढ़ नगरनिगम क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के भाजपा की शहर सरकार बनाने के लिए आम जनता से आशीर्वाद मांगा था। आमजनता ने भारी मतों से महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान को विजय बना कर भाजपा की विकास की राजनीति का समर्थन किया है।

जीवर्धन चौहान रायगढ़ नगरनिगम के पांचवें महापौर निर्वाचित हुए हैं। इससे पहले कांग्रेस के दो महापौर रहे। जबकि भाजपा और निर्दलीय को एक-एक बार महापौर निर्वाचित होने का मौका मिला। महापौर पद के पांचवें चुनाव में जीवर्धन चौहान ने भाजपा को दूसरी बार पार्टी का महापौर बनाने का मौका दिया। भाजपा 10 साल बाद रायगढ़ नगरनिगम में महापौर का चुनाव जीतने में सफल हुई है। इससे पहले भाजपा के महेंद्र चौहथा महापौर निर्वाचित होने का गौरव प्राप्त हुआ था।

रायगढ़ नगर निगम

महापौर पद हेतु अंतिम परिणाम

बनवारी लाल डहरे : 4082

जानकी काटजू: 21946

जीवर्धन चौहान: 56311

रूसेन कुमार मिरी: 588

इंजीनियर सिरिल कुमार : 723

जेठूराम मनहर: 4271

लीलाधर बानू खूंटे : 2383

नोटा: 954

Related Articles

Leave a Comment