गिरौदपुरी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 18 दिसंबर को गिरौदपुरी में बाबा गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। बताया जाता है मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से बाबा गुरुघासीदास जन्मस्थल भू-स्वामी एवं जयंती आयोजन समिति के प्रतिनिधि मंडल ने जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने गिरौदपुरी जन्मस्थली (बस्ती) में होने वाले भव्य जयंती कार्यक्रम 18 दिसंबर 2024 में मुख्यअतिथि के रूप में आमंत्रण स्वीकार किया एवं गिरौदपुरी धाम के सर्वांगीण विकास हेतु आश्वासन दिया।

आयोजन समिति ने जिसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है। प्रतिनिधि मंडल के साथ मुंगेली विधायक पुन्नू लाल मोहले, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने भी मुख्यमंत्री से भेंट किया। प्रतिनिधि मंडल में रामकुमार मिरी,सुखदास रत्नाकर,विजय शास्त्री,प्रदीप रात्रे,प्रेम कुमार मिरी, योगेश कुमार मिरी प्रमुख तौर पर शामिल रहे।