सुकली। बलौदा बाजार जिले के ग्राम पंचायत सुकली में आज 7 मार्च 2025 दिन शुक्रवार को नव निर्वाचित सरपंच मीना धनेशवर खण्डेकर एवं पंच पूजा जायसवाल, जग बाई जायसवाल नरेंद कर्ष, राम कुमारी पटेल, बिहारी लाल , शिव कुमारी पटेल,छोटे लाल घृतलहरे,माधुरी जायसवाल,पुनीराम घृतलहरे,पूर्णिमा घृतलहरे,बिंदिया भारती ने शपथ ग्रहण किया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत में पंचायत सचिव मधु बाला बंजारे एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी ओम प्रकाश भारद्वाज एवं ग्राम पंचायत सुकली के पूर्व सरपंच राजेंद्र लाल किशोर और गांव के गणमान्य नागरिक गोरे लाल चन्द्रा,दानी राम पटेल,अशोक कुमार,काली राम, दिलीपकुमारचन्द्रा,पुरुषोत्तम,यादराम संतराम पटेल,धनी राम,लीला राम पटेल,रामप्यारी जायसवाल, राजू पटेल और गांव के सभी सदस्य की उपस्थिति रही।