Raigarh News: रायगढ़ नगर निगम चुनाव में भाजपा ने सर्वाधिक 33 वार्डों में शानदार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। जबकि कांग्रेस ने 12 वार्डों में पार्षद पद का चुनाव जीता। बसपा एक सीट जीती और एक वार्ड में निर्दलीय पार्षद चुनाव जीतने में कामयाब हुए।

उल्लेखनीय है कि भाजपा ने पहले ही दो वार्डों में पार्षद चुनाव निर्विरोध जीत दर्ज की थी। इसतरह 48 वार्ड वाले नगरनिगम में भाजपा सर्वाधिक 33 वार्ड में पार्षद पद का चुनाव जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। रायगढ़ नगर निगम में वार्ड पार्षद चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। भाजपा ने वार्ड क्रमांक 1,2,5,8,9,10,11,16,18,19,20,22,23,24,25,26,27,29,30,31,32,36,38,39,40,41,43,44,45,46,47और वार्ड क्रमांक 48 में पार्षद पद का चुनाव जीत लिया

जबकि कांग्रेस को वार्ड क्रमांक 3,4,6,7,12,13,14,15,17,28,35 एवं वार्ड क्रमांक 37 में पार्षद पद का चुनाव जीतने में सफलता मिली। वार्ड क्रमांक 33 से बसपा प्रत्याशी अमरनाथ रात्रे को जीत मिली। वहीं वार्ड क्रमांक 21 से निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी अजय शंकर मिश्राऔर वार्ड क्रमांक 42 से निर्दलीय प्रत्याशी उसत राम भट्ट ने जीत दर्ज किया है।
