Home छत्तीसगढ़ Raigarh News : जेल में महाकुंभ का पुण्य! कैदियों ने जेल में किया गंगा स्नान। पढ़िए पूरी खबर, कितने कैदियों ने लगाई आस्था की डुबकी

Raigarh News : जेल में महाकुंभ का पुण्य! कैदियों ने जेल में किया गंगा स्नान। पढ़िए पूरी खबर, कितने कैदियों ने लगाई आस्था की डुबकी

by P. R. Rajak
0 comment

Raigarh News: छत्तीसगढ़ शासन की पहल पर जेल में रहने वाले कैदियों को भी प्रयागराज महाकुंभ स्नान का पुण्य अर्जित करने का मौका मिला। कैदियों के मानसिक और आत्मिक शांति के लिए जेल में महाकुंभ स्नान कुंड का आयोजन किया गया गया। बताया जाता है कि जिला जेल रायगढ़ में आज सवेरे प्रयागराज महाकुंभ से मंगाये गये गंगा जल से कैदियों ने सामूहिक स्नान किया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर जेल में बंद कैदियों ने पहली बार आध्यात्मिक स्नान का लाभ लिया। जिला जेल रायगढ़ में निरुद्ध 650 से अधिक कैदियों ने गंगा स्नान किया।महाकुंभ स्नान को लेकर जेल प्रशासन ने पहले से तैयारियां कर रखी थीं। प्रयागराज से विशेष रूप से गंगा जल मंगवाया गया था।

जेल अधीक्षक एस.शोभा रानी ने बताया कि जेल परिसर में महाकुंभ स्नान कुंड बनाया गया था। इसके लिए कुंड को चारों तरफ से रंग-रोगन कर सजावट की गई थी। किसी ने लोटे से स्नान किया तो कईयों ने टंकी में डुबकी लगाई। राज्य शासन की इस पहल से कैदियों को मानसिक और आत्मिक शांति प्राप्त होगी।

Related Articles

Leave a Comment