Home छत्तीसगढ़ Raigarh News:रायगढ़ घराने की कत्थक नृत्यांगना मां-बेटी की जोड़ी ने दी मनमोहक प्रस्तुति, चक्रधर समारोह में मां गंगा के धरती पर अवतरण का जीवंत प्रदर्शन

Raigarh News:रायगढ़ घराने की कत्थक नृत्यांगना मां-बेटी की जोड़ी ने दी मनमोहक प्रस्तुति, चक्रधर समारोह में मां गंगा के धरती पर अवतरण का जीवंत प्रदर्शन

by P. R. Rajak
0 comment

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रायगढ़ कत्थक घराना को बासंती और ज्योतिश्री ने दी है विशेष पहचान


Raigarh News: चक्रधर समारोह का मंच आज रायगढ़ कत्थक घराने की प्रख्यात कत्थक नृत्यांगना श्रीमती बासंती वैष्णव और ज्योतिश्री बोहिदार मां-बेटी की जोड़ी के कत्थक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति का साक्षी बना। चक्रधर समारोह में आज मां-बेटी की जोड़ी द्वारा मां गंगा के धरती पर अवतरण का जीवंत नृत्य प्रदर्शन किया। ठा. गजमणी सिंह की रचना के माध्यम से कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। @RajatKiranNews

बता दें रायगढ़ घराने के कत्थक को श्रीमती बासंती वैष्णव द्वारा चीन, फ्रांस, जापान, दुबई जैसे कई देशों में प्रस्तुत कर गौरवांवित किया गया है। इसी तरह श्रीमती ज्योतिश्री बोहिदार द्वारा भी स्पेन, नेपाल, दुबई जैसे कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर रायगढ़ घराने के मनमोहक कत्थक नृत्य की प्रस्तुति दी जा चुकी है। उनके द्वारा आज चक्रधर समारोह में विशुद्ध रूप से रायगढ़ घराने के कत्थक शैली में अंग एवं भाव संचालन के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुति दी गई। @RajatKiranNews

श्रीमती ज्योतिश्री बोहिदार रायगढ़ घराने की तीसरी पीढ़ी की कत्थक नृत्यांगना है और वे वर्तमान में पं. राजेंद्र के पास शिक्षा प्राप्त कर रही है। भारतीय संगीत और नृत्य शास्त्र इन जैसे कलाकारों से ही संपन्न होता है। प्रख्यात कत्थक नृत्यांगना श्रीमती बासंती वैष्णव और ज्योतिश्री बोहिदार की टीम में बेहतरीन तबला वादक, बांसुरी आदि अन्य म्यूजिकल इंस्ट्रुमेंट द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई।@RajatKiranNews

Related Articles

Leave a Comment