Home छत्तीसगढ़ Raigarh News#cgnews#cgcm# ma banjaridham# tamnar nagar panchayat:सीएम ने कहा मां बंजारी के आशीर्वाद से बना मुख्यमंत्री,बंजारी धाम परिसर में ब्रम्हलीन विभूतियों का प्रतिमा अनावरण। तमनार को नगर पंचायत की सौगात। जानिए मंत्रियों ने क्या-क्या कहा?

Raigarh News#cgnews#cgcm# ma banjaridham# tamnar nagar panchayat:सीएम ने कहा मां बंजारी के आशीर्वाद से बना मुख्यमंत्री,बंजारी धाम परिसर में ब्रम्हलीन विभूतियों का प्रतिमा अनावरण। तमनार को नगर पंचायत की सौगात। जानिए मंत्रियों ने क्या-क्या कहा?

by P. R. Rajak Chief Editor
0 comment

मुख्यमंत्री श्री साय ने 2.51 करोड़ के कार्यों का किया शिलान्यास व लोकार्पण


Raigarh News: रायगढ़ प्रवास पर गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ जिले के तमनार को नगर पंचायत बनाने की सौगात दी। वहीं तराईमाल धाम स्थित श्री बंजारी माई की पूजा अर्चना एवं दर्शन लाभ लेकर प्रदेश वासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने परिसर में ही स्थापित पुजारी ब्रह्मलीन रामगोपाल महाराज जी, ब्रह्मलीन अंकुर मालाकार जी, पुजारिन सोनागिरी माता जी के प्रतिमा का भी अनावरण किया। साथ ही उन्होंने श्री बंजारी माई धाम तराईमाल में विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से नव निर्माण कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जिसमें 8 कार्यों के लिए कुल 2 करोड़ 51 लाख रूपये के कार्य शामिल है। इस दौरान उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए तमनार को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की।Raigarh News#cgnews#cgcm# ma banjaridham# tamnar nagar panchayat


मां बंजारी के आशीर्वाद से मैं आज प्रदेश का मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आभार जताते हुए कहा कि मैं जब सांसद के रूप में चुना गया तब से मां बंजारी के पूजा-अर्चना के साथ दर्शन लाभ मिल रहा है। मां बंजारी के आशीर्वाद से ही मैं आज प्रदेश के मुख्यमंत्री तक पहुंचा है। उनके आशीर्वाद से प्रदेश के जनता को सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करता हूं। अंकुर गौटिया के भागीरथ प्रयास से इस धाम का विकास हुआ है। वह मोपेड चलाते हुए बगिया तक भी पहुंच जाते थे कभी कोई बात करनी होती थी ऐसे जुझारू कार्य के बदौलत यह धाम आज अपने स्वरूप में है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश का गठन हुआ जिसे संवारने का काम हमारी सरकार कर रही है। महतारी वंदन, राम लला दर्शन योजना के माध्यम से हर महीने 8 हजार से अधिक दर्शन लोगों को आयोध्या, काशी ले जा रहे है। दो दिन पहले ही 8 लाख से अधिक गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास को स्वीकृति प्रदान की है। हम लगातार विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए कार्यरत है।Raigarh News#cgnews#cgcm# ma banjaridham# tamnar nagar panchayat

मां बंजारी के दोनों बेटों के पास विकास की चाबी

कृषि एवं प्रभारी मंत्री राम विचार नेताम ने कहा कि मां बंजारी के आशीर्वाद से ही दोनों बेटे आज प्रदेश के मुखिया और वित्त मंत्री बने है। दोनों के पास ही विकास की चाबी है। जिससे रायगढ़ सहित प्रदेश को विकास की एक नई धारा में ले जा रहे है। मां बंजारी धाम के विकास के लिए जो आप सब लोगों ने मिलकर जो कार्य किए है वह काबिले तारीफ है। सरकार अपना काम करती ही है पर स्थानीय जनता, गरीबों को और अधिक सुविधा मुहैया के उद्देश्य से निजी संस्था भी सामुदायिक सहभागिता के नाते अपना सहयोग प्रदान करते है जो कि सराहनीय है।Raigarh News#cgnews#cgcm# ma banjaridham# tamnar nagar panchayat

सड़कों का निर्माण तेजी से पूरा किया जा रहा

वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि बंजारी धाम में जीवन समर्पित करने वाली विभूतियों के प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला यह सौभाग्य की बात है। मुख्यमंत्री श्री साय यहां से लंबे समय से जुड़े रहे हैं। यह रायगढ़ तथा आस पास के लोगों के बीच आस्था का बड़ा केंद्र है। रायगढ़-घरघोड़ा सड़क निर्माण का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है। अधिकांश हिस्से के काम पूरा कर लिया गया है। जो काम बचा है उसे बारिश के तत्काल बाद पूर्ण कर लिया जाएगा। तमनार से पूंजीपथरा सड़क का निर्माण किया जा रहा है वो भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। हम इस क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रहे है। कार्यक्रम को सांसद रायगढ़ राधेश्याम राठिया ने भी संबोधित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए कहा कि इस अंचल के प्रमुख आस्था के केन्द्र में यहां के प्रमुख विभूतियों के प्रतिमा अनावरण में शामिल होने के लिए आप पहुंचे है। उन्होंने कहा कि यहां सड़कों का काम भी तेजी से हो रहा है। अंधोसंरचनात्मक विकास कार्यों को लेकर भी कार्ययोजना बनाकर क्रियान्वित की जा रही है।Raigarh News#cgnews#cgcm# ma banjaridham# tamnar nagar panchayat

कार्यक्रम में रहे मौजूद

इस मौके पर जिले के प्रभारी एवं कृषि मंत्री नेताम, वित्त मंत्री श्रीचौधरी, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया उपस्थित रहे।कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया, सुनीति सत्यानंद राठिया, विजय अग्रवाल, गुरूपाल भल्ला, उमेश अग्रवाल, श्रीकांत सोमावार, अरूणधर दीवान, गोकुल पटनायक, रंगबलहभ मालाकार, घनश्याम मालाकार, पंचराम मालाकार, पितरू मालाकार, श्याम मालाकार, कलेक्टर कार्तिकेया गोयल, एसपी दिव्यांग पटेल, सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव सहित मंदिर समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।Raigarh News#cgnews#cgcm# ma banjaridham# tamnar nagar panchayat

मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणाएं

तमनार को नगर पंचायत बनाने की घोषणा, छर्राटांगर में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपए की घोषणा, पूंजीपथरा थाना में 5 स्टाफ क्वार्टर निर्माण की घोषणा, घरघोड़ा कॉलेज में एमए की कक्षाएं प्रारंभ करने की घोषणा, छर्राटांगर से पाकादरहा के बीच कुक्कुट नदी में पुलिया निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार कर प्रेषित करने के निर्देश कलेक्टर को दिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने बंजारी धाम स्मारिका का विमोचन किया। साथ ही उन्होंने बांछा निधि भोय व आई.पी.शर्मा को सम्मानित किया।Raigarh News#cgnews#cgcm# ma banjaridham# tamnar nagar panchayat

Related Articles

Leave a Comment