Raigarhnews। गांव के तालाब में नहाने गई महिला से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला थाना चक्रधरनगर क्षेत्र का है। पुलिस का कहना है कि थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली एक महिला की छेड़खानी शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपित अरविंद गुप्ता (38 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। महिला ने कल थाने में लिखित आवेदन दिया कि 15 अगस्त 2024 को दोपहर तालाब में नहाने गई, तो अरविंद गुप्ता ने उसे गलत नीयत से पकड़ लिया। महिला के चिल्लाने और बचाव करने पर वह भाग गया। पुलिस का कहना है कि महिला ने बताया कि कुछ दिन पहले भी अरविंद गुप्ता ने उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील बातें की थीं। घटना की जानकारी परिजनों को देने पर अरविंद ने शराब के नशे में गलती स्वीकार की और माफी मांगी। Raigarhnews#

पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और पीड़िता के बयान दर्ज करने के बाद घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें मामूली चोटें पाई गईं।आरोपित अरविंद गुप्ता पर पहले भी छेड़छाड़ और प्रतिबंधक कार्रवाई के मामले दर्ज हैं। चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपी अरविंद गुप्ता को इस छेड़खानी के अपराध में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर, महिला प्रधान आरक्षक समुंद निराला व हमराह स्टाफ की इस महिला संबंधी अपराध के त्वरित निराकरण में अहम भूमिका रही है ।Raigarhnews#