CG NewsRaigarh Newsरायगढ़
NTPC लारा में 21वीं राज्य स्तरीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप का समापन, Raigarh News : 61 टीमों ने दिखाया खेल कौशल और दमखम

लारा (रायगढ़): NTPC लारा में आयोजित 21वीं सीनियर छत्तीसगढ़ राज्य अंतर-जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप (पुरुष एवं महिला वर्ग)-2026 का मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों एवं संस्थानों की कुल 61 टीमों ने हिस्सा लिया, जिनमें 36 पुरुष एवं 25 महिला टीमें शामिल थीं।
समापन समारोह में NTPC लारा के परियोजना प्रमुख सुभाष ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश गगड़ा, उपाध्यक्ष अकरम खान, NTPC लारा के GM (Projects) राजन कुमार श्रीवास्तव, GM (Engineering) सुष्मिता रेड्डी, उदगिरी वी.वी.एस. श्रीनिवास राव GM (Maintenance & Adm), जाकिर खान AGM (HR) तथा प्रेरिता महिला समिति की अध्यक्ष रेखा ठाकुर सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

महिला वर्ग में रायपुर जिला ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI), रायपुर उपविजेता रही। वहीं, पुरुष वर्ग में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI), रायपुर ने विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि साउथ ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे (SECR), रायपुर की टीम उपविजेता रही।
अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों के खेल कौशल, अनुशासन एवं खेल भावना की सराहना की। इस आयोजन के माध्यम से NTPC लारा ने क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
