CG NewsRaigarh Newsरायगढ़

Raigarh News : धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रथम छत्तीसगढ़ आगमन पर कार्यकर्ताओं में उत्साह 

रायगढ़। भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस 2026 के कार्यक्रम को लेकर धरमजयगढ़ में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। रायगढ़ विधायक एवं प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का छत्तीसगढ़ में प्रथम आगमन होने जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद वे पहली बार छत्तीसगढ़ आ रहे हैं और उनका कार्यक्रम धरमजयगढ़ की धरती पर आयोजित होगा। भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन पर जनजातीय गौरव दिवस के आयोजनकों लेकर प्रदेश संगठन से लेकर मंडल स्तर तक के कार्यकर्ता में खासा उत्साह है।

भगवान बिरसा मुंडा के आयोजन की गरिमा को देखते हुए प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने भी आयोजन स्थल का जायजा लिया। उन्होंने आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों और संगठन पदाधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा भाजपा के लिए यह आयोजन जनजातीय समाज के गौरव, स्वाभिमान और बलिदान को नमन करने का अवसर है।

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के दौरे के बाद तैयारियों ने और गति पकड़ ली है। उन्होंने धरमजयगढ़ पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और जिला, मंडल और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर बताया कि भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन पर जनजातीय गौरव दिवस मनाए जाने कितनी अहमियत रखता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आस पास के विधान सभा के घर-घर तक भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से जुड़ी सच्चाई पहुंचे और

जनता इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के साक्षी बनें । जनजातीय गौरव दिवस को लेकर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का भी धरमजयगढ़ आगमन हो चुका है। उन्होंने भी संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा की। वहीं प्रदेश सरकार के मंत्री केदार कश्यप और रामविचार नेताम भी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पहुंचे और जनजातीय समाज के वरिष्ठजनों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से संवाद किया।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल, जमीन और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनकी जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस बार का कार्यक्रम जनजातीय समाज के गौरव और भाजपा के संकल्प को और मजबूत करेगा। सांसद राधेश्याम राठिया, संभाग प्रभारी रामू रोहरा, जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान महामंत्री विकास केडिया जतिन साव सहित सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता जनजातीय दिवस महोत्सव के आयोजन में जुटे हुए हैं। 15 नवंबर रविवार को धरमजयगढ़ के इतिहास में इस यादगार आयोजन में जनजातीय समाज के लोग, जनप्रतिनिधि, संत-महात्मा और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button