Home रायगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही की उपस्थिति में  सारंगढ़ भाजपा मंडल की बैठक संपन्न

प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही की उपस्थिति में  सारंगढ़ भाजपा मंडल की बैठक संपन्न

by P. R. Rajak Chief Editor
0 comment

*प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही की उपस्थिति में  सारंगढ़ भाजपा मंडल की बैठक संपन्न

सारंगढ़ प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश के सभी मंडलों एस आई आर को लेकर समीक्षा बैठकों का दौर चल रहा हैं इसी कड़ी में भाजपा सारंगढ़ मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आज सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित किया गया जिसमें कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन के लिए भाजपा के प्रखर वक्ता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही विशेष रूप से सम्मिलित हुए बैठक के आरंभ में सर्वप्रथम भारत माता की तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजन किया गया फिर नगर मंडल द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पाहार से स्वागत कर अभिनंदन किया गया बैठक की अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश बानी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में पाणिग्रही जी समेत मंचस्थ वरिष्ठों का स्वागत करते हुए बैठक के विषयों को पटल पर रखते हुए कहा कि SIR केवल मतदाता सूची का पुनरीक्षण नहीं अपितु शुद्धिकरण हैं इससे सही तथा वास्तविक मतदाता सूची तैयार होगी जिला महामंत्री अमित तिवारी ने अपने भाषण में कहा कि सभा कार्यकर्ता एकजुट होकर पुनरीक्षण कार्य में सहयोग करें अवांछित नाम सूची में ना रहें इसका विशेष ध्यान रखें किसान मोर्चा के महामंत्री कुलकित चंद्रा ने भी बैठक को संबोधित किया अंत में कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही ने अपने प्रेरक उद्बोधन में सभी विषयों पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि SIR का महत्वपूर्ण चरण अब शुरू होगा सूची प्रकाशन के बाद पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं बूथ अध्यक्षों बीएलए 2 को आगामी प्रक्रियाओं की बारीकियां बताई और फार्म 6,7,8 के बारे में अवगत कराया पुनरीक्षण में नाम जोड़वाने हटवाने एवं संशोधन के नियमों के बारे में गहन जानकारी दी कार्यक्रम के समापन पर महामंत्री रमेश तिवारी ने आभार प्रदर्शन किया आज के बैठक का मंच संचालन महामंत्री राजा गुप्ता ने किया
उक्त बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही जिला महामंत्री अमित तिवारी मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश बानी जिला मंत्री संतोष चौहान वरिष्ठ पार्षद सत्येन्द्र बरगाह कुलकित चंद्रा अवधेश ठेठवार महामंत्री द्वय रमेश तिवारी राजा गुप्ता समीर ठाकुर वीरेन्द्र निराला गणेश महाजन किशन गुप्ता पूर्णिमा मनहर महिला मोर्चा अध्यक्ष अनुपमा केशरवानी मनीषा मघरिया रेवती जांगड़े अजय देवांगन यश कुमार यादव सूरज गुप्ता अमित यादव रामेश्वर राजपूत लोकेश साहू गजराज यादव मकरम जायसवाल सोहन सारथी कन्हैया निषाद आशुतोष गोस्वामी दिलीप साहू शशिकांत तिवारी आशीष गुप्ता भविष्य नामदेव प्रमोद यादव करमहा विकास यादव आशुतोष चौहान सचिन देवांगन निराकार मालाकार राजेश पटैल मनोज देवांगन बलराम जांगड़े सविता रात्रे सेतकुंवर गौरी कुर्रे कृष्णा श्रीवास घनश्याम नितिन शौकीलाल सहित अनेकों पदाधिकारी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहें

Related Articles

Leave a Comment