Home रायगढ़ भाजपा ने बिरसा मुंडा की 150 जयंती पर प्रेस वार्ता में उनके योगदान को किया याद

भाजपा ने बिरसा मुंडा की 150 जयंती पर प्रेस वार्ता में उनके योगदान को किया याद

by P. R. Rajak Chief Editor
0 comment

सारंगढ़ आज जिला भाजपा कार्यालय चंदाई में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करता हुए कार्यक्रम प्रभारी श्रीकांत सौमावार ने कहा की बिरसा मुंडा ने केवल राजनीतिक स्वतंत्रता की बात नहीं की, बल्कि सामाजिक सुधारक के रूप में भी अपना योगदान दिया।उन्होंने जनजातीय समाज को शिक्षा, स्वच्छता और एकता का महत्व बताया।उन्होंने अंधविश्वास, नशाखोरी और आपसी लड़ाइयों को समाप्त करने का आग्रह किया।उन्होंने महिलाओं के सम्मान और समानता की बात की।और सबसे बढ़कर, उन्होंने आत्मसम्मान की मशाल जलाई।उनके प्रयासों से अंग्रेज सरकार को चोटानागपुर टेनेन्सी एक्ट, 1908′ लाना पड़ा, जिसके तहत जनजातीय भूमियों की रक्षा की गई।यह कानून आज भी झारखंड और आसपास के राज्यों में भूमि-सुरक्षा का आधार है।झारखंड और बिरसा की विरासत15 नवम्बर, बिरसा मुंडा जी की जयंती, अब झारखंड राज्य स्थापना दिवस के रूप में भी मनाई जाती है। यह इस बात का प्रतीक है कि उनकी सोच आत्मनिर्भरता, सम्मान और जनसत्ता आज भी जीवित है।रांची विश्वविद्यालय, कई संस्थान, डाक टिकट, और हवाई अड्डा उनके नाम पर है। परंतु सबसे बड़ी श्रद्धांजलि यही है कि हम उनके विचारों को अपने जीवन में उतारे।बिरसा मुंडा जी का जीवन हमें यह सिखाता है कि उम्र, परिस्थिति या साधन नहीं केवल संकल्प ही सफलता का आधार है। उन्होंने हमें यह दिखाया कि जब एक व्यक्ति अपने समाज की रक्षा के लिए उठ खड़ा होता है, तो इतिहास बदल जाता है।भारत सरकार जनजातीका जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है। बिरसा मुंडा के 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में पूरे देश में 01 नवम्बर से 15 नवम्बर तक जनजातीय गौरव पखवाड़ा  मनाया जा रहा है।इस दौरान जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल भुवन मिश्रा दुर्गा ठाकुर कमल सिदार हरीनाथ खूंटे वेदराम जांगड़े शिवकुमारी अमित तिवारी भरत जाटवार चिंताराम साहू प्रकाश अग्रवाल एवम भारतीय जनता युवा मोरचा एवम महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवम कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Comment