Home छत्तीसगढ़ Rajat Kiran News : भूपदेव सिदार को सौंपी गई कांग्रेस मंडल अध्यक्ष की कमान, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Rajat Kiran News : भूपदेव सिदार को सौंपी गई कांग्रेस मंडल अध्यक्ष की कमान, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

by P. R. Rajak
0 comment

“भूपदेव जैसे योद्धा ही हैं कांग्रेस की असली पूंजी” – विधायक राठिया का संदेश

घरघोड़ा । कोटरीमाल में रविवार को कांग्रेस का माहौल कुछ अलग ही नजर आया। संगठन ने जब भूपदेव सिदार जैसे समर्पित, जनसेवी और जुझारू कार्यकर्ता को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी , तो यह सिर्फ एक नियुक्ति नहीं रही, बल्कि नई राजनीति के युग का शंखनाद के तौर पर निरूपित किया गया।कार्यक्रम स्थल पर लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। जैसे ही विधायक लालजीत सिंह राठिया ने भूपदेव सिदार के नाम की घोषणा की, चारों ओर जयकारों की गूंज, तालियों की गड़गड़ाहट और कार्यकर्ताओं के चेहरों पर चमक दिखाई दी। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो कांग्रेस ने कोटरीमाल में नया सेनापति उतार दिया हो।

“हर गांव में भूपदेव सिदार चाहिए”

विधायक राठिया ने अपने उद्बोधन में विधायक राठिया ने कहा
“भूपदेव सिदार जैसे ज़मीनी सिपाही कांग्रेस की रीढ़ हैं। ये वो लोग हैं जो सत्ता नहीं, सेवा के लिए राजनीति करते हैं। कांग्रेस को ऐसे ही कर्मठ नेतृत्व की ज़रूरत है। आज से कोटरीमाल में संगठन की नई ऊर्जा का संचार हो गया है।”विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे एकजुट होकर अब 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से लग जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में पार्टी ऐसे और भी युवा व कर्मठ चेहरों को आगे लाएगी।

नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी-
कार्यक्रम में कांग्रेस के दिग्गजों की लंबी फेहरिस्त मौजूद रही – ब्लॉक अध्यक्ष शिव शर्मा, विधायक प्रतिनिधि किरोड़ी तायल, वरिष्ठ नेता सोमदेव मिश्रा, किशन अग्रवाल, और क्षेत्र के सक्रिय कार्यकर्ता परमेश्वर साहू, चरण सिंह सिदार, दीनबंधु नगेशिया, जयदयाल राठिया, भानु प्रताप राठिया, चतुर सिंह राठिया, देवदास महंत, दामोदर राठिया, मनीराम नगेशिया, विजय पैकरा, हरिहर दास महंत, अग्नि कुमार नगेशिया, संजू यादव, सदर खान, हेमा महंत, ऊषा यादव, मनीष राठिया, उमा राठिया, मुन्नी महंत जैसे तमाम चेहरों ने अपने नए नेता को बधाई दी और उनके नेतृत्व में संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया

“यह मेरे लिए सेवा का माध्यम है, सत्ता का नहीं” – भूपदेव सिदार

नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष भूपदेव सिदार ने कहा कि संगठन ने जो विश्वास जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और परिश्रम से निभाएंगे। “मेरे लिए राजनीति का अर्थ सेवा है, दिखावा नहीं। मैं हर जरूरतमंद, हर कार्यकर्ता और हर ग्रामीण की आवाज बनूंगा।

जनसैलाब और जोश ने रच दिया ऐतिहासिक दृश्य-

कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब बता रहा था कि भूपदेव सिदार का नाम केवल संगठन तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों के दिलों में उनकी गहरी पैठ है। कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और नारों से अपने नेता का स्वागत किया।

अब सवाल नहीं, सिर्फ संघर्ष और सफलता का संकल्प

कोटरीमाल में कांग्रेस की इस नई नियुक्ति ने एक बात साफ कर दी है – अब पार्टी जनसेवा की राजनीति के रास्ते पर और मजबूती से आगे बढ़ने को तैयार है।भूपदेव सिदार के रूप में संगठन को एक ऐसा नेतृत्व मिला है, जो संघर्ष भी जानता है, संगठन भी समझता है और जनसमर्थन भी रखता है।

Related Articles

Leave a Comment